नैनी बाजार में दुकान के कब्जे को लेकर महिला से मारपीट,  मामला दर्ज

नैनी कोतवाली क्षेत्र में दुकान के कब्जे को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर नैनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र में दुकान के कब्जे को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर नैनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नैनी पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार वादिनी संगीता केशरवानी पुत्री दुली चन्द्र केशरवानी निवासी 567बी चक रघुनाथ ने बताया कि वह 24 जुलाई  को सुबह 11 बजे अपनी दुकान नैनी बाजार गई थीं।
 
आरोप है कि वहां पहले से ही लक्ष्मण प्रसाद केशरवानी पिछले कुछ वर्षों से जबरन कब्जा करके बैठा हुआ था।तहरीर में कहा गया है कि जब संगीता ने विरोध किया तो लक्ष्मण प्रसाद गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाकर पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के भागने पर श्रीकान्त मिश्रा पुत्र अज्ञात पीयूषकान्त मिश्रा, प्रेम केशरवानी और 10-15 अज्ञात लोग निवासी शंकरढाल भी दौड़कर आए और गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे और कपड़े फाड़ दिए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह पीड़िता को बचाया।पीड़िता का आरोप है कि लक्ष्मण प्रसाद ने पहले भी कई बार धमकी दी थी कि दुकान छोड़ दो वरना जान से हाथ धो बैठोगी।
 
 पीड़िता ने बताया कि वह अकेले अपना जीवन यापन कर रही है और अगर दुकान मिल जाती तो रोजगार कर अपना जीवन चला पाती।नैनी थाना प्रभारी  बृजकिशोर गौतम के अनुसार तहरीर के आधार पर 24 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें