नवीनतम
फीचर्ड
कस्बा नदीगांव की बेटी निकेता बनी पुलिस सब इंस्पेक्टर
तहसील कोंच क्षेत्र के छोटे से कस्बा नदीगांव की होनहार बेटी निकेता यादव का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कोंच(जालौन)- तहसील कोंच क्षेत्र के छोटे से कस्बा नदीगांव की होनहार बेटी निकेता यादव का चयन सब इंस्पेक्टर के पद पर होने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कस्बा नदीगांव के वार्ड नंबर एक कटरा मोहल्ला निवासी अनिल उर्फ मंगल सिंह की पुत्री निकेता यादव का चयन गत मंगलवार को घोषित यूपीएसआई परीक्षा परिणाम के बाद सब इंस्पेक्टर के पद पर होने की जानकारी लगते ही
कस्बा सहित क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिजनों का मुंह मीठा कराया और बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना रूपी आशीर्वाद दिया। निकेता ने इंटरमीडिएट एसटीके बालिका विद्यालय कोंच से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी जिसके बाद उसने यूपीएसआई परीक्षा की तैयारी के लिए कानपुर में कोचिंग ली थी।
swatantra prabhat uttar pradesh news jalaun news women empowerment competitive exam success Police Services youth achievement Women Achievement Uttar Pradesh Police Recruitment Konch News Niketa Yadav UPSI Result 2026 Sub Inspector Selection Nadigaon News STK Balika Vidyalaya Konch Kanpur Coaching Anil Mangal Singh Inspiring Daughter Local Talent Jalaun Updates


Comments