नवीनतम
फीचर्ड
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ द्वारा किया गया पौधारोपण
भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को तहसील स्थित भारत माता मंदिर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कोंच(जालौन)- भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को तहसील स्थित भारत माता मंदिर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संगठन से जुड़े सदस्यों ने विभिन्न किस्म के फल, औषधि एवं छायादार पौधे रोप कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है
ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। संगठन के जिला महामंत्री नवीन कुशवाहा ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आमजन से आह्वान किया। इस दौरान मिस्टर पटेल, घनश्याम शाक्य, आवेश जाटव, हरिओम याज्ञिक, अंशु कुमार, पुनीत वैभव आदि मौजूद रहे।
swatantra prabhat jalaun news Environmental conservation Social Awareness Program Uttar Pradesh Environment Sustainable Development Community Participation Tree Plantation Drive Green Initiative Plantation Campaign Konch News Bharatiya Shramik Kamgar Karmachari Mahasangh Bharat Mata Mandir Konch Naveen Kushwaha Medicinal Plants Fruit Trees Plantation Hariom Yajnik Ghanshyam Shakya Avesh Jatav Punit Vaibhav


Comments