नवीनतम
फीचर्ड
स्कूल चलो अभियान के तहत किया गया एक विशाल पैदल मार्च
15 जुलाई, बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पाली से महराजगंज कस्बे तक 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
महराजगंज/रायबरेली। 15 जुलाई, बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पाली से महराजगंज कस्बे तक 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक विशाल पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस मार्च में सैकड़ों शिक्षकों और उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज के छात्रों ने बैंड-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह पैदल मार्च परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान, शिक्षकों और छात्रों ने लोगों को सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षा के उन्नयन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने इस अवसर पर शिक्षकों को प्रेरित करते हुए प्रति विद्यालय पांच नए छात्रों का नामांकन बढ़ाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे शिक्षा के महत्व को समझें और लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष मधुकर सिंह, दयाशंकर अवस्थी दिलीप अवस्थी दिव्या प्रताप प्रदीप चौरसिया राकेश गौतम सुरेश द्विवेदी प्रियंका पांडे मीणा राधा रानी सीमा गुप्ता रेखा मौर्य सावित्री आरती जयसवाल पूजा सिंह नीलमा श्रीवास्तव पूनम समेत सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।
swatantra prabhat raebareli news Primary education Basic education department Maharajganj Raebareli school admission campaign Uttar Pradesh Education School Chalo Abhiyan Student Awareness Rally Education for All Government Schools Student Enrollment Academic Development Educational Initiative Enrollment Drive Block Resource Center Pali Ram Milan Yadav Parishadiya Schools Teachers Rally UP School Campaign


Comments