पिपरी पुलिस को मिली सफलता, एक गांजा तस्कर गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं नशा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

पिपरी/ सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन थाना पिपरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को 01 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15.07.2026 को समय करीब 10:49 बजे थाना पिपरी पुलिस द्वारा गोविन्द पेट्रोल पम्प के बगल एवं विनोद राय गली के सामने कच्ची सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 01 किलोग्राम 542 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पुत्र राजा मद्रासी उर्फ राजा कबाड़ी, निवासी मलिन बस्ती, वार्ड नं.-01, तुर्रा, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया।

उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-130/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी जनपद सोनभद्, ।महिला उपनिरीक्षक रीता यादव , मुख्य आरक्षी किशन यादव , मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पासवान, आरक्षी अंगद यादव शामिल रहे।

तहसील खजनी का शानदार प्रदर्शन, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में 15वां और गोरखपुर में प्रथम स्थान Read More तहसील खजनी का शानदार प्रदर्शन, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में 15वां और गोरखपुर में प्रथम स्थान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें