एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस का हरित संकल्प, जनपदभर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के नेतृत्व में पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के सभी थानों, चौकियों एवं कार्यालयों में लगाए गए हजारों पौधे

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में रविवार दिनांक 12 जुलाई 2026 को जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपदभर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन चुर्क, समस्त थाना परिसरों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया।

IMG-20260712-WA0145

सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण Read More सावन के द्वितीय सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों, कांवड़ मार्गों एवं घाटों पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन भुवनेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय तथा प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वच्छ वायु के आधार भी हैं।

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा Read More बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

IMG-20260712-WA0151

स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता Read More स्वस्थ युवा, सशक्त राष्ट्र साइकिल महायात्रा से जागरूकता

वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक का वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण करना नैतिक दायित्व है। एक पेड़ माँ के नाम" अभियान मातृत्व के सम्मान के साथ प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश देता है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने सर्किल, थाना परिसर, पुलिस चौकियों तथा अन्य चिन्हित स्थलों पर अधीनस्थ पुलिस बल एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केवल पौधे लगाने तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं उसे वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया।

अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराना है।आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य की मजबूत नींव है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें