विण्ढमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

विण्ढमगंज / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता पुत्र बृजेश्वर, उम्र-लगभग 38 वर्ष, निवासी - ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को दिनांक 10.07.2026 समय 21:20 बजे दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 160/2025, धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 95/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन Read More युवा सक्रियता, मीडिया और विकसित भारत विषयक संगोष्ठी का आयोजन

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 वीर बहादुर यादव , हे0का0 ऐनुल होदा खा , हे0का0 धीरन्द्र कुमार शामिल रहे।

खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण Read More खजनी तहसील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें