ओबरा पुलिस एवं सीआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई, तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी करते एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हमेशा कटिवद्ध है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो ) के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय* के कुशल नेतृत्व में ओबरा पुलिस एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 11 जुलाई, 2026 को समय लगभग सायं 06:30 बजे तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा के खण्ड-1 'स' में कार्यरत कर्मचारी कंचन यादव पुत्र लाल बहादुर यादव, निवासी ग्राम पुरहे, पोस्ट करुई, थाना मझिआंव, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र लगभग 32 वर्ष, परियोजना परिसर से तांबे की 04 प्लेट (कीमत लगभग 20000 रुपये )चोरी कर ले जाते समय सीआईएसएफ के जवानों द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026,29 अगस्त को दीप प्रज्ज्वलन Read More द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026,29 अगस्त को दीप प्रज्ज्वलन

अभियुक्त को चोरी किए गए सामान सहित थाना ओबरा पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-153/2026*, धारा 306, 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 12 जुलाई, 2026 को अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा Read More बस्ती में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा:कांवड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी संतोष पटेल, आरक्षी आदित्यन आर, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा शामिल रहे।

गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर पलटी, चालक समेत चार घायल Read More गंगा एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर पलटी, चालक समेत चार घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें