पत्रकार पर रात के अंधेरे में हमला, कार्यवाही करने में लापरवाही का पुलिस पर आरोप

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम कमलापुर औरंग नगर निवासी अमृत विचार समाचार पत्र के रिपोर्टर गौरव पाण्डेय पुत्र कृष्णकांत पाण्डेय बीती रात्रि अपने चेहरे भाई के साथ लखनऊ से जब गांव पहुंचे तो अपने घर पहुंचने के पूर्व रास्ते में घात लगाकर बैठे वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र नन्दलाल पाण्डेय, प्रशान्त पुत्र वेद प्रकाश पाण्डेय व एक अन्य व्यक्ति ने हमला कर दिया। 

गौरव पाण्डेय ने बताया कि बीती रात्रि मैं जब लखनऊ से आया तो मेरा चेहरा भाई मुझे रिसीव करके घर आ रहा था तभी वेद प्रकाश पाण्डेय पुत्र नन्दलाल, प्रशान्त पुत्र वेद प्रकाश पाण्डेय व एक अन्य व्यक्ति ने मुझपर हमला कर दिया और उनके घर पर भी धावा बोलकर ईंट पत्थर फेंकने लगे और गाली गलौज भी किया। बताया गया कि आरोपी व्यक्ति ने पुरानी रंजिश एवं नशे की हालत में ऐसी घटना को कारित किया।

अकबरपुर कोतवाली पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप 

मक्के के खेत में दौड़ा करंट बना काल, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत Read More मक्के के खेत में दौड़ा करंट बना काल, चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

इस घटना में आरोप है कि अकबरपुर पुलिस कोतवाल ने मामले में कार्यवाही करने के बजाय हिलाहवाली किया और पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जांचकर कार्यवाही करने की बात कहकर मामले को टाल दिया गया है।

घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो घायल; बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट Read More घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो घायल; बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट

Post Comments

Comments