प्रदेश के 1.40 लाख विद्यालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट, नैनी में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू।
स्वतंत्र प्रभात।
नैनी, प्रयागराज।
प्रदेश के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों को सुरक्षित और आपदा-प्रतिरोधी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्कूल सेफ्टी एंड रिस्क असेसमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित संस्था बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) द्वारा नैनी स्थित लेट बेला सिंह आईटीआई संस्थान में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।
10 जुलाई से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 12 जुलाई तक चलेगा। इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश के लगभग 1.40 लाख सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों का सुरक्षा एवं जोखिम आकलन (School Safety & Risk Assessment) किया जाएगा।
प्रयागराज प्रशिक्षण केंद्र में वर्तमान में प्रदेश के 15 जनपदों से आए फील्ड ऑडिटर एवं डिजास्टर एक्सपर्ट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्कूल सेफ्टी ऑडिट की कार्यप्रणाली, भवनों की स्ट्रक्चरल एवं नॉन-स्ट्रक्चरल सुरक्षा का मूल्यांकन, संभावित आपदा जोखिमों की पहचान, फायर एवं इलेक्ट्रिकल सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांत, मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह एवं रिपोर्टिंग तथा गुणवत्तापूर्ण ऑडिट रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
केंद्र प्रबंधक शिवम शुक्ला एवं परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह ने बताया कि इस बैच के बाद फायर सेफ्टी एक्सपर्ट तथा सिविल एक्सपर्ट के लिए भी तीन-तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के उपरांत तीनों विशेषज्ञों की संयुक्त टीम प्रदेशभर के विद्यालयों में सुरक्षा एवं जोखिम आकलन का कार्य करेगी।
prayagraj education news disaster management Naini Safety Training Fire Safety Uttar Pradesh Education school inspection School Safety School Infrastructure Electrical Safety School Security Public Education Government Schools Safety Standards Emergency Preparedness Risk Management School Safety Audit Risk Assessment School Risk Assessment Uttar Pradesh Schools Aided Schools BCCL Bennett Coleman and Company Limited Let Bela Singh ITI Disaster Risk Reduction Disaster Experts Field Auditors Structural Safety Non Structural Safety Residential Training Program Mobile App Data Collection Audit Report Education Safety School Disaster Preparedness Training Workshop Civil Experts Fire Safety Experts India Education Disaster Resilience School Safety Project


Comments