वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापन-अमित कुमार पांडेय

सहकारिता विभाग मे पौधो का शतप्रतिशत उठान पूर्ण

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रविवार 12 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण महायज्ञ के लिये जनपद के सहकारिता विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली है।सभी दस विकासखंडो और सहकारी संस्थाओ के लिए 18500 पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की रणनीति के बीच ब्लाक स्तरीय व जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियो की नियुक्ति कर दी गई है।

पौधारोपण की पल पल की मानिटरिंग हेतु जनपद मुख्यालय मे कंट्रोलरूम गठित कर दिया गया है । शनिवार को राबर्टसगंज,कोन और घोरावल विकास खंडो के बीपैक्स सचिवो ने सरकारी पौधशालाओ से पौधो का उठान कर लिया। इसतरह पौधो के उठान का कार्य शतप्रतिशत पूरा हो गया।

ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग Read More ग्राम पंचायत हथिया में विकसित भारत जी राम जी कार्यों में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग

सहायक आयुक्त एवंसहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय ने सभी बीपैक्स सचिवों,एडीओ और एडीसीओ को निर्देश दिए है कि रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम अपनी सतत निगरानी मे सफलतापूर्वक संपन्न करायें।

गड्ढा मुक्त सड़क की मांग को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज Read More गड्ढा मुक्त सड़क की मांग को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज

 सहायक आयुक्त ने कहा कि पौधारोपण करके हम एक तरह से प्रकृति के ऋण को भी चुकाते है।पेड़ो के बगैर जल जीवन और जमीन की कल्पना नही की जा सकती। उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग द्वारा सभी बीपैक्स के अतिरिक्त जिला सहकारीबैंक, डीसीएफ,पीसीएफ,क्रय विक्रय समेत सभी सहकारी संस्थाओ को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है।

अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर Read More अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें