आयुक्त ने सीएम डैशबोर्ड एवं जनशिकायतों की समीक्षा कर दिए निर्देश

आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर दिया विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के फ्लैगशिप कार्यक्रमों, आईजीआरएस जनशिकायतों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा राजस्व एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए। सभी अधिकारी प्रतिदिन स्वयं पोर्टल का अवलोकन करें तथा लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें तथा मुख्यालय पर निवास करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

नगर बाजार–कप्तानगंज संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल Read More नगर बाजार–कप्तानगंज संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों और कीचड़ से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

आयुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में निरंतर प्रगति बनाए रखें।

अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर Read More अनिल ढींगरा ने संभाला आवास आयुक्त का पदभार, योजनाओं में तेजी और पारदर्शिता पर दिया जोर

समीक्षा के दौरान आयुक्त राजेश प्रकाश ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में विकास कार्यों के अंतर्गत जनपद सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ सहित समस्त अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी इसी प्रकार टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद की उपलब्धियों को और बेहतर बनाने का प्रयास करें तथा शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

बीजपुर से कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना Read More बीजपुर से कांवड़ियों का जत्था बाबा भोलेनाथ के जयकारों के साथ रवाना

बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सहित राजस्व, विकास एवं निर्माण कार्यों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें