अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व धमकी देने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

अनपरा /सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा थाना अनपरा पुलिस के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज शाह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

बभनान मंडी में बदहाल शौचालय: दरवाजे गायब, गंदगी के बीच रखी पानी की टंकी, जिम्मेदार मौन Read More बभनान मंडी में बदहाल शौचालय: दरवाजे गायब, गंदगी के बीच रखी पानी की टंकी, जिम्मेदार मौन

वादीनी की तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।विवेचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार Read More चोपन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप उपयोग किए जाने के आधार पर उसके नए मोबाइल नंबर विकसित किए गए। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भोपाल (मध्य प्रदेश) पहुंची। प्रारंभिक दबिश के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बच निकला तथा उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया।

'ऑपरेशन दहन' के तहत प्रयागराज पुलिस ने 3.83 करोड़ रुपये का 766.67 किलो गांजा जलाकर किया नष्ट। Read More 'ऑपरेशन दहन' के तहत प्रयागराज पुलिस ने 3.83 करोड़ रुपये का 766.67 किलो गांजा जलाकर किया नष्ट।

इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही तथा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना तथा सटीक एम्बुश के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 07.07.2026 को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एमआईजी ब्लॉक-A1, कक्ष संख्या-203, भोपाल (मध्य प्रदेश) से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा दिनांक 08.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बतादें कि 

अभियुक्त इंजीनियरिंग (बी.टेक.) का छात्र होने के कारण तकनीकी साधनों एवं सर्विलांस से बचने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद अनपरा पुलिस ने धैर्य, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना के प्रभावी समन्वय से अभियुक्त का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सूरज शाह पुत्र अनिल शाह उम्र : 22 वर्ष, निवासी : ग्राम देउरा, पोस्ट पचौर, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, का0 अजीत कुमार यादव, म0का0 गुंजन यादव शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें