नवीनतम
फीचर्ड
ज्वेलरी की दुकान में शटर तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ।
सुबह सो कर उठने पर लोगों ने देखा तो दुकान का शटर टूटा था सामान इधर-उधर फेंका था।
मिर्जापुर जिले की खबर के साथ स्वतंत्र प्रभात न्यूज़ के साथ
हलिया मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा बाजार मे सोमवार की रात ज्वेलरी की दुकान में शटर का ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ।
सुबह सोकर उठने पर देखा तो सामान फेंका था तब पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

देखते ही देखते पूरे मार्केट के लोग इकट्ठा हो गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालचंद सोनी पुत्र स्व0 हीरालाल निवासी बेलन बरौधा के ज्वेलरी व बर्तन की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर चाड कर उसके अंदर लगा चैनल का तालाब तोड़कर

सीसीटीवी का कनेक्शन काटकर डीवीआर तथा दुकान में रखा लाखों रुपए का सोने व चांदी का आभूषण चुरा ले गए। प्रार्थी के मकान के पीछे डिब्बा तोड़कर अलमारी भी क्षतीग्रस्त कर दिए। कई डिब्बे जगह-जगह फेके गए हैं। वही पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई का मांग किया


Comments