सीएमओ का औचक निरीक्षण: पड़री में जांची ओपीडी, लैब, वार्ड व डिलीवरी रूम; शिवगढ़ अस्पताल में घटिया निर्माण व अधूरे कार्य पर ठेकेदार को फटकार, मानक पूरा होने पर ही हैंडओवर का निर्देश
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर।स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने और ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने रविवार की शाम को औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पड़री और शिवगढ़ में बने नए अस्पताल का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान शिवगढ़ में निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सीएमओ का पारा चढ़ गया और उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

रविवार की शाम अचानक पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल के हर महत्वपूर्ण हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मरीजों के इलाज और डॉक्टरों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भर्ती वार्ड का रुख किया, जहाँ बेड की व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा। पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान उपकरणों की स्थिति को देखा गया, जबकि मातृ एवं शिशु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी रूम (प्रसव कक्ष) की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और आपातकालीन उपकरणों की।

Read More मीरजापुर: प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिरने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमउपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। सीएमओ ने दवा कक्ष (फार्मेसी) में जाकर दवाओं के भौतिक स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मौके पर मिलान कराया और निर्देश दिया कि मरीजों को शत-प्रतिशत मुफ्त दवाएं मिलें।
पड़री के बाद सीएमओ का काफिला शिवगढ़ में नवनिर्मित नए अस्पताल पहुंचा। यहाँ मीटिंग हॉल (सभागार) और सोलर पैनल की व्यवस्था देखने के बाद जब उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया, तो ठेकेदार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई।
अस्पताल का निर्माण अधूरा पाया गया और कार्य मानक के अनुरूप नहीं था। परिसर में पानी की निकासी की कोई सही व्यवस्था नहीं थी और न ही अस्पताल के पीछे मिट्टी पाटने का काम पूरा किया गया था, जिससे जलजमाव का खतरा था। इस अव्यवस्था को देखकर सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देशित किया कि जब तक ठेकेदार मानक के अनुरूप निर्माण कार्य पूरी तरह से मुकम्मल नहीं कर देता, तब तक नए अस्पताल भवन का हैंडओवर कतई न लिया जाए। इस पूरे औचक निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर आनंद यादव अपनी टीम के साथ मौके पर मुस्तैद रहे।


Comments