सीमा सुरक्षा बल (अग्निवीर) में चयनित महावीर यादव का गांव में भव्य स्वागत, पहली बार घर पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब
सोनखर डीह के लाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिजनों ने जलपान पार्टी देकर बांटी खुशियां
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सोनखर डीह गांव निवासी मिन्कू यादव के पुत्र महावीर यादव के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अग्निवीर के रूप में चयनित होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद महावीर यादव पहली बार अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर पहुंचे, जहां उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
डुमरियागंज सीमा पर पहुंचते ही क्षेत्र के युवाओं, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस डुमरियागंज से शुरू होकर शाहपुर, नेबुआ, पेडारी मुस्तहकम और मछिया होते हुए सोनखर डीह गांव पहुंचा।
पूरे मार्ग में लोगों ने महावीर का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
महावीर यादव की इस उपलब्धि से गांव के युवाओं में भी देश सेवा के प्रति नया उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि महावीर ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस अवसर पर महावीर यादव के पिता मिंकू यादव ने अपने पुत्र के पहली बार नौकरी लगने के बाद घर आने की खुशी में जलपान का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, मित्र एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने महावीर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दीं।
गांव में देर तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ग्रामीणों का कहना था कि महावीर की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है कि उन्होंने सीमा सुरक्षा बल में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे सोनखर डीह गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
hindi news India news Security Forces UP News uttar pradesh news Siddharthnagar siddharthnagar news Dumariyaganj News Youth Inspiration Bhanwapur block Patriotism National Service Indian Armed Forces Independent Prabhat youth achievement village celebration Rural India Welcome Ceremony Agniveer Scheme Sonkhar Deeh Mahavir Yadav BSF Agniveer Border Security Force Dumariyaganj BSF Recruitment Minku Yadav Agniveer Training Defense News Sonkhar Deeh Village Agniveer Success


Comments