कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी वृद्ध महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बस्ती जिले केपरशुरामपुर थाना क्षेत्र के जाटौलिया ग्राम निवासिनी गिरिजा देवी पत्नी स्व. सुखराम यादव (60 वर्ष) की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केपरशुरामपुर थाना क्षेत्र के जाटौलिया ग्राम निवासिनी गिरिजा देवी पत्नी स्व. सुखराम यादव (60 वर्ष) की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 
जानकारी के अनुसार, गिरिजा देवी सुबह अपने घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थीं। जैसे ही वह घर से बाहर निकलीं, तभी घर के सामने बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गईं।
 
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो गए और रोने-बिलखने लगे।
 
घटना की सूचना ग्राम प्रधान जगदीश मौर्य ने परशुरामपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतका गिरिजा देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके परिवार में एक पुत्र शिवनाथ यादव और दो पुत्रियां जानकी व अनीता हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि पुत्र शिवनाथ की शादी अभी नहीं हुई है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें