नवीनतम
फीचर्ड
मुठ्ठीगंज पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को दबोचा।
मुठ्ठीगंज थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में एक और धारा बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
मुठ्ठीगंज थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में एक और धारा बढ़ाते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना मुठ्ठीगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 55/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले की विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल युवक बारादरी घाट से शनि मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इरफान (21 वर्ष) पुत्र मो. मुस्ताक, निवासी वार्ड संख्या-4, थाना गढ़, जिला रीवा (मध्य प्रदेश) तथा वर्तमान पता तंबाकू वाली गली, थाना कीडगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है।
crime news prayagraj prayagraj police breaking news hindi news swatantra prabhat madhya pradesh local news uttar pradesh news Law and order arrested accused criminal investigation bns police investigation Police Action Theft Case Bharatiya Nyaya Sanhita Muthiganj Police Muthiganj Mobile Theft Stolen Mobile Mohammed Irfan Kidganj Baradari Ghat Shani Mandir Rewa

Comments