नवीनतम
फीचर्ड
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस को सफलता
बस्ती जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
बस्ती। बस्ती जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी को पाल्हा के पहले मोड़ से दबोचकर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने पूरी कार्रवाई का नेतृत्व किया। उनके निर्देशन में चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम ने थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2026 (धारा 109(1), 191(2), 118(1), 352, 115(2), 351(3) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस पुत्र छैल बिहारी, निवासी ग्राम कोपे, थाना लालगंज, जनपद बस्ती है। पुलिस ने उसे शनिवार सुबह करीब 09:05 बजे पाल्हा के पहले मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी (चौकी प्रभारी करहली), कांस्टेबल चन्द्रकान्त पाण्डेय तथा आरक्षी आदर्श कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही
crime news breaking news hindi news India news Latest News Basti basti news uttar pradesh news basti police Law and order bns Police Action Attempt to Murder Case Police Arrest Attempt to Murder Wanted Accused Arrested Criminal Arrest Bharatiya Nyaya Sanhita Police Campaign Lalganj Basti Dr Yashveer Singh Nagar Police Bhanu Pratap Singh Shyamkant Pradeep Tripathi Prince Arrested Karhali Outpost


Comments