नवीनतम
फीचर्ड
कप्तानगंज बीडीओ का भ्रष्टाचार उजागर होते ही बौखला गए बीडियो मीडिया कर्मी की बदसलूकी
बस्ती जिले के भ्रष्ट खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज के संरक्षण में मनरेगा में मचे भ्रष्टाचार व आनलाइन संदर्भों में चल रही कथित हेराफेरी को लेकर
बस्ती। बस्ती जिले के भ्रष्ट खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज के संरक्षण में मनरेगा में मचे भ्रष्टाचार व आनलाइन संदर्भों में चल रही कथित हेराफेरी को लेकर दिनाँक 25 जून 2026 को जब स्थानीय मीडिया कर्मियों ने बीडीओ का कच्छा खोलना शुरु किया तो फोन पर दहाड़ मारने वाले बीडीओ भीगी बिल्ली सा लाचार नजर आएं तो बीच बचाव पर उतरे प्रधान प्रतिनिधि को भी मीडिया कर्मियों ने उनकी हैसियत बताने में कोई कोताही नहीं बरती ।
मिली जानकारी के अनुसार खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज का कार्यकाल सन्निकट है और इसी 30 जून को सेवा निवृत्त होने वाले हैं । विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में जिस द्रुतगामी तरीके से मनरेगा में भ्रष्टाचार व लूट मची हुई है उससे बीडीओ की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है और उस पर बीडीओ के गैर जिम्मेदाराना बयान से स्थानीय मीडिया कर्मियों की आहत भावनाओ ने उन्हें मोर्चा खोलने पर विवश कर दिया । बीडीओ की कार्य प्रणाली से खफा मीडिया कर्मियों के प्रश्नों से निरुत्तर बीडीओ कार्यकाल की दुहाई देते नजर आए । वैसे भी पूरा ब्लाक परिसर दलालों से पटा पड़ा है और खण्ड विकास अधिकारी अपने हिस्से का माल समेटने में व्यस्त हैं और मनरेगा योजना अपने मूल उद्देश्यों से भटक गयी है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं उस पर बीडीओ व मीडियाकर्मियों के बीच हुए नोकझोंक को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है ।
breaking news hindi news India news Latest News Basti Media Report gram panchayat basti news uttar pradesh news Block Development Officer kaptanganj local administration government scheme Rural Development MGNREGA Scam Basti administration Corruption Allegations Kaptanganj Block Rural Governance Administrative Controversy MGNREGA Panchayat News BDO Kaptanganj Development Block Public Interest MGNREGA Corruption


Comments