फीचर्ड

पी डब्लू डी की सड़क बनने के दूसरे दिन ही उढ़ने लगी। ग्रामीणों में आक्रोश।

वाराणसी जिलें का गाव पचायत बबतपुर नियार विकास खण्ड चोला पुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा एक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
ब्यूरो प्रयागराज ।
 
 
वाराणसी जिलें का गाव पचायत बबतपुर नियार विकास खण्ड चोला पुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा एक साल से टूटी खराब जर्जर  सड़क के मरम्मत के लिए काफी जाद्दोजहाद के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने काम शुरू किया।  परन्तु सड़क बनने  के दूसरे दिन ही सड़क उखड़ने लगी।
 
 गांव के विरोध और शिकायत के वाद कुछ मरम्मत का कार्य कियागया।सड़क के  मरम्मत केलिए सरकार से छमाही तक आग्रह होता रहा तब कहीं काम शुरू हुआ।
बताते चलें की गिव बाबतपुर गोमती नदी के किनारे बसा गांव है गोमती नदी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुल भी बनाया है । जो गाजीपुर और बनारस को जोडता है। इतने महत्व की सड़क को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मात्र तीन मीटर चौहत्तर सेमी चौडा ही बनाया तथा पटरी सड़क की नही बनाया है जिसके कारण हर वारिस में सड़क टूट जाती है ।
 
सड़क पर चौबीस घन्टें गाड़ियों का आना जाना बनारस से गाजीपुर और गाजीपुर से बनारस  लगा रहताहै हर रोज हजार की संख्या में वाहन चलते हैं इसी सड़क से गाव के लोग भी नियार बाजार  और बनारस जाते हैं ।लड़के स्कूल  भी जाते हैं वाहनों की भीड़ से पैदल चलना मुश्किल होगया है पटरी नहीं होने से कोई न कोई दूर्घटना आये दिन होती रहती है।
 
 
गांव के लोगों की मांग है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाये परन्तु वह माना नहीं जा रहा है स्पीड ब्रेकर भी नहीं लगा साथ में पुल पर सीसीटी वी कैमरा और मास्क लाईट भी लगाया जाये जिससे अपराधी किस्म के लोगों की पहचान हो सके।गांव की महिलाओं लड़कियों के साथ रआये दिन सडक पर मोटर साइकिल सवार युवा छेड़छाड़ करके गाजीपुर भाग जाते है।
 
 बैरियर नहीं लगा होने से पुलिस केन  रहने से गांव की महिलाओं लड़कियों से लूट छेडछड बढ़ने लगी  है।पुल पर बैरियर कैमरा लाईट सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जाये।तभी हर तरह की लूट  बन्द हो  सकतीं हैं 
यहां यह भीबतना जरूरी है कि सडका का टेन्डर पूरी सड़क बनाने के लिए हुआ था पटरी भी बननी थी परन्तु सौ मीटर सड़क बनी नहीं।  पटरी दो फीट दोनों तरफ बनी नहीं।आखिर पैसा कहां गया । यह  दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई कम कैसे कियागया। 
 
सार्वजनिक निर्माण मंत्री के हस्तक्षेप से सड़क का मरम्मत हुआ वह  भी आधाअधूरा ही । 
 
लोगों की मांग है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़क पर वाहनों की संख्या के अनुसार चौड़ी करें‌। साथ में पटरी का निर्माण बारिश होने से पहले किया जाये । तथा जो सौ मीटर सड़क नहीं बनाया है उसको पूरा किया जाये । सड़क की गुणवत्ता की  भी जाच विशेषज्ञों की समिति  करें।जिससे भविष्य में किसी तरह की कोई लापरवाही दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर न हो।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार