सपा मुखिया के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में दूसरे दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम सभा सेमरा के टोला मसिना में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में दूसरे दिन गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम सभा सेमरा के टोला मसिना में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम आयोजक सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सेवा और पर्यावरण चेतना के रूप में मनाया जा रहा है। यह आने वाली पीढ़ियां को स्वच्छ और हरा भरा वातावरण देने का काम करेगा।
 
कार्यकर्ताओं ने पीडीए ( पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक)  मिशन को पूरी निष्ठा से जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मसिना गावं में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ स्वच्छ और हरा भरा वातावरण के लिये विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। 
 
इस दौरान सपा जिला सचिव रामू यादव, सलीम, बहादुर अली, मोहम्मद सिद्दीक, सुरजीत, महबूब आलम, सफीउल्लाह, अनिल कुमार, अहसानुल्लाह, रामदास, अंबरीश चौधरी, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया, सुदामा गिरी आदि लोग मौजूद रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें