फैशन वीक के दूसरे चरण का री-ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर।

 प्रयागराज में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे प्रयागराज फैशन वीक के दूसरे चरण का री-ऑडिशन 28 जून 2026 को सेलेश्टियल इन होटल, प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

नैनी, प्रयागराज।

 प्रयागराज में पहली बार बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे प्रयागराज फैशन वीक के दूसरे चरण का री-ऑडिशन 28 जून 2026 को सेलेश्टियल इन होटल, प्रयागराज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मॉडलिंग एवं डांस के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

।इस भव्य आयोजन को ए.आर.ए. ज्वेलर्स सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।इस शो का आयोजन मिस श्रद्धा पूर्वांचल द्वारा किया गया, जो इस प्रतिष्ठित फैशन शो को वाराणसी से प्रयागराज लेकर आई हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं मार्गदर्शन में आलोक त्रिपाठी एवं श्वेता मोदनवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।मॉडलिंग के दूसरे चरण के री-ऑडिशन में निर्णायक मंडल के रूप में मिस यूनिवर्स अवनी सिंह राजपूत, मोमेश पांडे, मिस्टर इंडिया ऋषभ चौरसिया एवं धीर सिंह ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

वहीं डांस ऑडिशन के निर्णायक के रूप में डांस प्लस प्रो से मानु कुमार तथा डांस फीवर मंच से सुजीत चंद्रा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन एंकर अमन दुबे ने किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ऋषभ, हिमांशु, सत्यम, सूरज, अंकित, राजा, धीरंजय एवं तरूश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर के रूप में स्वतंत्र प्रभात ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई।


आयोजकों ने बताया कि प्रयागराज फैशन वीक का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे मॉडलिंग, फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना सकें। कार्यक्रम का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें