मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की मांग, छात्र नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।
जनपद में संचालित अवैध एवं मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
जनपद में संचालित अवैध एवं मानक-विहीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए छात्रों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जांच अभियान चलाने की मांग की।
छात्र नेताओं ने अपने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में लखनऊ स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों का कितना पालन कर रहे हैं। प्रयागराज को देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में गिना जाता है, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययन करते हैं। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों की विशेष जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास द्वार, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक मजबूती तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानक उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही बिना मान्यता प्राप्त अथवा नियमों के विपरीत संचालित कोचिंग संस्थानों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
prayagraj prayagraj news uttar pradesh news Abhay Singh Administrative Action Memorandum Submitted student safety Fire Safety District Magistrate Prayagraj coaching safety standards Illegal Coaching Institutes Student Leaders ADM Prayagraj Coaching Institute Investigation Unrecognized Coaching Centers Coaching Regulation Education Hub Prayagraj Competitive Exam Students Coaching News Adarsh Bhadauria Aadesh Sharma Saurabh Singh Gaharwar Priyanshu Yadav Vidrohi Aditya Singh


Comments