भारत
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चोपन में थाना दिवस में सुनीं जनशिकायतें, दिये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को चोपन थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। .
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Comments