अंश निर्धारण महाअभियान समयबद्ध निस्तारण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपाल होंगे सम्मानित

श्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 लेखपालों को मिलेगा जिलाधिकारी सम्मान

राजेश तिवारी Picture
Published On

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने दिए गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से 26 जून, 2026 तक विशेष अंश निर्धारण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लंबित अंश निर्धारण प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अंश निर्धारण कार्य राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसका सीधा संबंध आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं एवं अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं लेखपालों से अभियान को मिशन मोड में संचालित करने का आह्वान किया है। अभियान के दौरान निर्धारित समयावधि में सर्वाधिक एवं गुणवत्तापूर्ण अंश निर्धारण कार्य पूर्ण करने वाले 10 उत्कृष्ट लेखपालों को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बड़ा चाका, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन Read More भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बड़ा चाका, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन

जिलाधिकारी ने कहा कि अंश निर्धारण प्रकरणों के त्वरित निस्तारण से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी, अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों को राजस्व सेवाओं का लाभ अधिक सरलता एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त होगा। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी ताकि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के भीतर प्राप्त किए जा सके।

पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक Read More पेपर लीक, छात्रों की आत्महत्या को लेकर त्याग पत्र दें धर्मेन्द्र प्रधान-पुनीत पाठक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें