अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

उद्घाटन मैच में 11 हंटर ने बीटीसी क्लब को 44 रन से हराया, रौनक आलम को 50 रन पर मिला ₹500 का विशेष पुरस्कार

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना एवं ओबरा नाइट राइडर के सहयोग से ओबरा में पहली बार राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत सिंह संरक्षक रहे जबकि दूसरे मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र सिंह नेता संरक्षक रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री महताब आलम प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना, राष्ट्रीय योग गुरु झलल्न शर्मा तथा राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार गौड़ प्रदेश सचिव तथा आयोजन प्रभारी संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व। Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' की अभिनेत्री आरती बिराजदार ने बताया योग का महत्व।

इस अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि आज का सबसे बड़ा उद्देश्य बच्चों और युवाओं को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है तथा उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 18 वर्ष तक के युवाओं को भी खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहे तथा उनमें खेल भावना का विकास हो।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ओबरा में पहली बार आयोजित की जा रही है और आगे इसे और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली योग जागरूकता यात्रा Read More सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली योग जागरूकता यात्रा

प्रतियोगिता के संरक्षक श्री सत्येंद्र सिंह नेता द्वारा घोषणा की गई कि प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में जो भी खिलाड़ी 50 रन बनाएगा उसे ₹500 का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन मैच में रौनक आलम ने शानदार 50 रन बनाकर यह पुरस्कार प्राप्त किया, जिसे मुख्य अतिथि श्री शशिकांत सिंह ने उन्हें प्रदान किया।

भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता Read More भ्रष्ट ट्रस्ट संचालक और संरक्षकको गिरफ्तार किया जाए।आप नेता

उद्घाटन मुकाबला 11 हंटर और बीटीसी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 हंटर ने 113 रन बनाए और 114 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बीटीसी क्लब की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई। इस प्रकार 11 हंटर ने 44 रन से शानदार जीत दर्ज की।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर अर्जुन साहनी, आदर्श पटेल, आर्यन पटेल, शिवम वर्मा, नीतीश चौधरी, सत्यम वर्मा, तनिष्क कुमार, अनुज वर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार