शक्तिनगर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनटीपीसी (NTPC) के प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 दिनांक 26.06.2026 को वादी आरक्षी/जीडी जितेन्द्र कुमार (केऔसुब इकाई, एसएसटीपीएस, शक्तिनगर) द्वारा थाना शक्तिनगर पर एनटीपीसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश किए जाने के संबंध में मु0अ0सं0-124/2026, धारा 329(3), 189(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

नाबालिग को भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं। Read More नाबालिग को भगाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ीं।

दिनांक 27.06.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान प्राप्त सूचना पर सीआईएसएफ कैंटीन जाने वाले मार्ग के पास से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

राम के नाम पर सत्ता पाए अब उन्हीं के घर में चढ़ावे की भारी चोरी क्या बीजेपी कोले डूबेगी। अशोक कुमार चौबे। Read More राम के नाम पर सत्ता पाए अब उन्हीं के घर में चढ़ावे की भारी चोरी क्या बीजेपी कोले डूबेगी। अशोक कुमार चौबे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:- अमन गिरी पुत्र पप्पू गिरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, आशीष रावत पुत्र सुभाष रावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, छोटू कुमार पुत्र चुन्नूलाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, रोशन चन्द्रवंशी पुत्र वीरेन्द्र चन्द्रवंशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, अनुराग कुमार

कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायतरखिया में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने किया हंगामा Read More कप्तानगंज विकासखंड के ग्राम पंचायतरखिया में उचित दर विक्रेता की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने किया हंगामा

पुत्र स्व. रामकेश वियार, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, श्रावण कुमार पुत्र छोटेलाल कोल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, अनुप गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी बस स्टैंड मार्केट, शक्तिनगर, चन्दू राम पुत्र लाले रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, आशीष पटेल पुत्र बृजेश पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिश्रा टोला, योगीचौरा, शक्तिनगर, संतोष कुमार पुत्र स्व. कपिलनाथ, उम्र 24 वर्ष, निवासी मिश्रा बीना, थाना शक्तिनगर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर , उपनिरीक्षक राजेश कुमार , उपनिरीक्षक सदाशिव राय मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार भारती सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार