फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले क्वान की डो खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाले सोनभद्र के होनहार खिलाड़ी रवि सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय राबर्ट्सगंज में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू द्वारा रवि सिंह को सम्मानित किया गया।

IMG-20260626-WA0056

भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बड़ा चाका, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन Read More भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बड़ा चाका, जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन

रवि सिंह ने यूरोप के देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में आयोजित 8वीं वर्ल्ड क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीतकर देश, उत्तर प्रदेश एवं सोनभद्र जिले का गौरव बढ़ाया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में 37 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में  तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस Read More जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस

रवि सिंह उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे क्वान की डो खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व भी उन्होंने ताइक्वांडो में थाईलैंड में ब्रॉन्ज मेडल तथा नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है सम्मान समारोह के दौरान रवि सिंह को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी की ओर से खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि गोंड बड़कू , सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव , पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज अविनाश कुशवाहा, घोरावल के पूर्व विधायक रमेश दुबे जी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में भेंट किया गया।

आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत, एक व्यक्ति घायल Read More आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत, एक व्यक्ति घायल

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव , विजय यादव , श्याम बिहारी यादव , परमेश्वर यादव , विजय शंकर जायसवाल , जिला महासचिव सईद कुरैशी , पवन पटेल , सूर्यकांत द्विवेदी , रेणुकूट नगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी परिवार के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर रवि सिंह को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रवि सिंह ने इस सम्मान के लिए पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन उन्हें आगे भी देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। रवि सिंह की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार