जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी-पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

गुरुवार दिनांक 25.06.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों एवं नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, साइबर अपराध, गुमशुदगी, राजस्व संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सोनभद्र पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ Read More सोनभद्र पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की तथ्यपरक जांच करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता रहे। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्यवाही से समय-समय पर अवगत कराने तथा जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के निर्देश भी दिए गए।

प्रयागराज में विश्व संगीत दिवस पर लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम। Read More प्रयागराज में विश्व संगीत दिवस पर लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।जिन प्रकरणों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुविधा शुल्क के लिए सचिव ने पीड़ित का प्रमाण पत्र फार्म फाड़कर दिया फेंक -लगा आरोप Read More सुविधा शुल्क के लिए सचिव ने पीड़ित का प्रमाण पत्र फार्म फाड़कर दिया फेंक -लगा आरोप

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें