क्षेत्राधिकारी ओबरा ने किया हाथीनाला थाना का आकस्मिक निरीक्षण, विवेचकों को ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी उपयोग हेतु किया गया जागरूक
क्षेत्राधिकारी ओबरा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट
ओबरा / सोनभद्र -
शनिवार दिनांक 27.06.2026 को क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना हाथीनाला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, मेस की गुणवत्ता तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विवेचकगण को अपराध विवेचना में तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के महत्व से अवगत कराते हुए ई-साक्ष्य ऐप* के प्रभावी एवं समयबद्ध उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि विवेचना के दौरान प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों का शीघ्र संकलन एवं ऐप पर समय से अपलोड किया जाए, जिससे विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर महिला अपराधों से संबंधित प्रकरणों तथा अन्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों के साथ बैठक कर उन्हें अनुशासन, ड्यूटी निर्वहन, व्यवहार-कुशलता तथा पुलिस कार्यप्रणाली के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

क्षेत्राधिकारी द्वारा विवेचकगण एवं थाना पुलिस को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तथा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की नियमित निगरानी, सत्यापन एवं अद्यतन अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण उपरांत क्षेत्राधिकारी महोदय ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया।


Comments