विश्व योग दिवस पर कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज एवं एन.एस.के. इंटर कॉलेज में योग कार्यक्रम का आयोजन।

  21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग शिविर का आयोजन बढ़-चढ़कर किया जा रहा है ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योग शिविर का आयोजन बढ़-चढ़कर किया जा रहा है ।इसी कड़ी में रविवार को कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज शंकरगढ़ में भी योग शिविर का किया गया आयोजन। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने योग शिविर में योगाभ्यासन किया और कहा कि योग शरीर,मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है।इसलिए सभी को प्रतिदिन अपने निरोगी शरीर के लिए 1 घंटे कम से कम योग में समय देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडे,  धर्मराज कुशवाहा,पंकज श्रीवास्तव, नरेश  श्रीवास्तव, रीतू सुसारी,आभा मिश्रा ,सीमा सिंह,  विनीत शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे ।*
 
 
इसी तरह एन.एस.के. इंटर कॉलेज 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज एन.एस.के. इंटर कॉलेज शंकरगढ़ में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही विद्यालय का विशाल मैदान विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों की भारी उपस्थिति से पूरी तरह भर गया। "करोगे योग ,रहोगे निरोग"के गगन भेदी नारों के साथ पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं वंदन के साथ शुरू करते हुए कॉलेज के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक जीवन शैली और पढ़ाई के लिए अपील की की सिर्फ योग दिवस पर ही नहीं बल्कि पूरे वर्ष प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
 
 उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने व जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रताप बहादुर सिंह शिक्षक गण ज्ञानेंद्र मिश्रा, अशोक त्रिपाठी, राजेश सिंह ,कमलाकर सिंह, सोमेश शुक्ला, कामिनी सिंह, अनीता सिंह, प्रतिमा सिंह आदि स्टाफ उपस्थित रहा।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार