जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में सिक्किम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराकर हासिल की सफलता, बिहार का बढ़ाया मान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना। उत्तराखंड के देहरादून में 3 से 7 जून 2026 तक आयोजित कियो सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में पटना के सुपौल जिले के रामनगर निवासी गीतांक आयुष ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है।
सब जूनियर बालक 7 वर्ष आयु वर्ग (25 किलोग्राम) प्रतियोगिता में खेलते हुए गीतांक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रमशः सिक्किम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में गीतांक ने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

गीतांक आयुष के पिता अजय कुमार सचिवालय में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता स्वीटी आकृति गृहिणी हैं। गीतांक पटना में रहकर अपने कोच सुभाष कुमार के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कोच सुभाष कुमार ने बताया कि गीतांक बेहद मेहनती, जुनूनी और खेल के प्रति समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लगन और अनुशासन को देखते हुए यह विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक

गीतांक की इस उपलब्धि पर शिक्षाविद हरेराम मंडल, निशांत, सत्यनारायण मंडल, अमन यादव, गौरी चौधरी, डॉ. संजय कुमार, ललित मंडल सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें