गोरखपुर: बांसगांव पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, ₹45,810 नकद बरामद

महिला के घर हुई चोरी का खुलासा, दोनों आरोपी भेजे जाएंगे न्यायालय

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के ₹45,810 नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


3 से 7 जून के बीच हुई थी चोरी की वारदात

पुलिस के अनुसार, थाना बांसगांव क्षेत्र में 3 जून से 7 जून 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर ₹59,800 नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर पर थाना बांसगांव में मुकदमा संख्या 260/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस टीम ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे Read More 48 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, सगे भाई और भतीजे निकले हत्यारे


पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए अरुण कुमार पुत्र रामरेखा तथा राजन पुत्र स्व. पन्नेलाल, निवासी जरलही, कौड़ीराम, थाना बांसगांव को गिरफ्तार किया।

जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक Read More जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक


बरामदगी के बाद बढ़ाई गई धारा

बलरामपुर में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार Read More बलरामपुर में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के ₹45,810 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।


गिरफ्तारी टीम में रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह, कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, रिजर्व कांस्टेबल नवीन कुमार तथा रिजर्व कांस्टेबल अंकुर वर्मा शामिल रहे। बांसगांव पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Post Comments

Comments