भारत
जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस
अवर अभियंता ने लगाया पेट्रोल कर्मियों पर पेट्रोल कम देने का आरोप, किया जाँच की मांग
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर मंगलवार को कार में पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) और पेट्रोल पंप कर्मी में पेट्रोल के लीटर माप को लेकर घंटों बहस व आपस में कहासुनी होने लगी।
कार सवार अवर अभियंता और जीओ पेट्रोल पंप के कर्मी दोनों अपनी अपनी बात को लेकर अड़े रहे ,घंटो आपस में कहा सुनी चलती रही । सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पर विद्युत विभाग में कार्यरत अवर अभियंता अजय प्रकाश अपनी कार (टाटा सियरा) में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे, पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल लीटर माप को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों से आपसी बहस व कहांसुनी शुरू हो गई।
जिसको लेकर कार सवार अवर अभियंता ने बताया की मैने कुछ दिन पहले ही नई के कार खरीदा जिससे हम वाराणसी से विंढमगंज जा रहें कि रास्ते में टाटा की सियरा कंपनी की कार में लगे मीटर से पेट्रोल रिजर्व दिखने लगा तो परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर कार का पेट्रोल टैंक फुल करवाने लगे जहां पेट्रोल पंप कर्मी ने कार में 50.95 लीटर पेट्रोल भर दिया तभी गाड़ी के बैठे जेई साहब ने संकोच में पड़ गए।
कुछ देर बाद सोच समझकर पंप कर्मियों से बोला की हमारी कार का पेट्रोल टैंक 50 लीटर की क्षमता का है जो टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा बताई गई है और हमारे कार में रिजर्व लगने पर भी लगभग पांच से सात लीटर पेट्रोल बचा होना कार में लगे मीटर से पता चल रहा है और लगभग 51 लीटर पेट्रोल फिर से डाला गया अब कार में कुल पेट्रोल लगभग 56,57 लीटर हो गया और कार के टंकी में अभी दो से तीन पेट्रोल भरवाया जा सकता है यानी पांच से सात लीटर पेट्रोल अधिक कैसे भर गया जब कार की टंकी 50 लीटर की है क्षमता का है।
इसी बात को लेकर जेई ने टाटा मोटर्स के अधिकारी से बात चीत किया लेकिन वहां यही बताया गया कि कार में 50 लीटर की है तो 50 लीटर पेट्रोल ही भरा जा सकता है 55 लीटर नहीं भरा जा सकता है घंटो चल रहे बहस व कहासुनी को देखते हुए विवाद को बढ़ता देख अवर अभियंता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने समझाया बुझाया और पेट्रोल पंप से एक लीटर के नपना से तेल मापा गया जहां तेल सही पाया है
दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया गया। सबसे बड़ा सवाल कि 50 लीटर की टंकी में 56, 57 लीटर तेल कैसे भरा? यह गुत्थी सुलझ नहीं सकी जिसको लेकर कार स्वामी हैरान को परेशान रहे,अवर अभियंता ने कार कंपनी के संबंधित से मोबाइल कॉल कर इस मामले को लेकर शिकायत भी की गई। जिसके क्रम में प्रबुध्ध लोगों ने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से पेट्रोल पम्पों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग किया है।


Comments