फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत, एक व्यक्ति घायल

घर का इकलौता चिराग बुझा, परिजनों में पसरा मातम

राजेश तिवारी Picture
Published On

लोगों ने किया तड़ित चालक लगाने की मांग,लोगों की निग़ाहें अब प्रशासन पर टिकी

कोन /सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला असनाबाँध में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक करीब 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार आवेश तिग्गा ( करीब 10 वर्ष) पुत्र पप्पू तिग्गा निवासी असनाबाँध वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं रामनाथ उराँव (लगभग 45 वर्ष) पुत्र जगदेव राम भी गंभीर रूप से झुलस गया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोन ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी कोन अधीक्षक डॉ. जे.पी. सिंह ने बताया कि वज्रपात की घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

*सरकारी जमीन के लाखों के पेड़ बेचे जाने का आरोप दो प्रधानों समेत नेखपाल पर मुकदमा Read More *सरकारी जमीन के लाखों के पेड़ बेचे जाने का आरोप दो प्रधानों समेत नेखपाल पर मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेश की वज्रपात से मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ठेकेदार की लापरवाही से मामा-भांजा पावर हाउस में लगी आग,। ₹1.52 लाख के उपकरण जलकर खाक; । Read More ठेकेदार की लापरवाही से मामा-भांजा पावर हाउस में लगी आग,। ₹1.52 लाख के उपकरण जलकर खाक; ।

इस हृदयविदारक घटना के बाद असनाबाँध गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने व जनहित को देखते हुए तड़ित चालक लगवाने की मांग किया है।

राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन Read More राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार