बलरामपुर में पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली गैसड़ी पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया आरोपी

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
बलरामपुर,
 
जनपद बलरामपुर की कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गैसड़ी दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
 
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली गैसड़ी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 36/2026 में धारा 64(2) भारतीय न्याय संहिता, धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त सुभान पुत्र जुम्मन, निवासी ग्राम भोजपुर थारू, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
 
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गुलाब शाही, कांस्टेबल अमित कुशवाहा एवं कांस्टेबल विनीत वर्मा शामिल रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments