लौकवाखाडी में एच टी पोल जमींदोज़, विद्युत आपूर्ति बाधित

स्थानीय लोगों ने लगाया कनहर सिंचाई परियोजना के उपर पोल ध्वस्त करने का आरोप , सुरक्षा मानकों की हो रही है अनदेखी

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

पिपरी डिविजन के सब स्टेशन कचनरवा अंतर्गत लौकवाखाडी में एच टी पोल कनहर सिंचाई परियोजना के द्वारा लौकवाखाडी में नहर खुदाई के दौरान पोल धाराशायी कर दिया गया जिससे बागेसोती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ।संयोग अच्छा रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर संबंधित विभाग द्वारा लापरवाही पूर्ण कार्य कराया गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि लोगों की सुरक्षा व जनहित को देखते हुए नहर डिविजन द्वारा कार्य कराया जाय ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो ।

IMG-20260621-WA0570

जिसके क्रम में अवर अभियंता ए पी गुप्ता ने कहा कि पहले भी कई पोल नहर डिविजन द्वारा ध्वस्त किया जा चुका है और आज पुन : नहर खुदाई के दौरान एच टी पोल धाराशायी कर दिया गया। जिससे बागेसोती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ।बहरहाल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बावत् कनहर सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता बीर बहादुर सिंह ने कहा कि पोल हटाने हेतु विद्युत विभाग को धन दिया जा चुका है फिलहाल संबंधित जे ई को कार्य कराने के निर्देश दे दिया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति कराने की मांग किया है।

दस्तावेज लेखक-अधिवक्ता सरकार की नई नीतियों से नाराज, रखीं 6 सूत्रीय मांगें Read More दस्तावेज लेखक-अधिवक्ता सरकार की नई नीतियों से नाराज, रखीं 6 सूत्रीय मांगें

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें