टायर फटने से बेकाबू ही लोडर कार से टकराई  पांच लोग गंभीर रूप से घायल 

इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फौरन उपचार के लिए आरेडीका स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रधानाचार्य व शिक्षक की हालत गंभीर

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लालगंज रायबरेली।
 
कानपुर रायबरेली रोड पर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट शनिवार को पिकअप का अगला टायर फट जाने के कारण पिक अप पिक अप अनियंत्रित होकर कर से टकरा गई ऐसे कर सवार आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के कर्मचारी नेता समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को फौरन उपचार के लिए आरेडिका के अस्पताल ले जाया गया। जहां पांचो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
 
इनमें कर्मचारी नेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। आधुनिक डिब्बा कारखाना के कर्मचारी नेता ओम प्रकाश बेला खारा में सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज चलाते हैं। शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकमल व शिक्षक संदीप कुमार कर में सवार होकर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना से न्यायालय से संबंधित किसी कार्य को लेकर लखनऊ जा रहे थे। तभी आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट सामने से आ रहे पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया और वह घूम कर सामने आ रही उनकी कार से टकरा गया।
 
इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फौरन उपचार के लिए आरेडीका स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रधानाचार्य व शिक्षक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में फर्क किया गया जबकि कर्मचारी नेता की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया है।
 
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क हटाकर किनारे करवाया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें