मुख्य विकास अधिकारी ने पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी- मुख्य विकास अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सघन पल्स पोलियो महाअभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन परिसर से पल्स पोलियो जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्त्रियाँ, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

रैली को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान केवल स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसहभागिता का महाअभियान है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, पीडीए ने खान ग्लोबल कोचिंग को किया सील। Read More लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, पीडीए ने खान ग्लोबल कोचिंग को किया सील।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्रियाँ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, जिससे कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 28 जून 2026 को जनपद के सभी निर्धारित पोलियो बूथों पर प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनाल्टी Read More घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनाल्टी

इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अपने बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं और पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान,  पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव  ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि Read More सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार