फीचर्ड
भारत
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में केऔसुब बल सदस्यों ने रक्तदान कर रक्तदान-महादान का संदेश दिया।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -
बीजपुर स्थित एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उप कमांडेंट प्रकाश के नेतृत्व में केऔसुब बल सदस्यों ने रक्तदान कर रक्तदान-महादान का संदेश दिया। इस अवसर पर उप कमांडेंट ने जवानों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।
उन्होंने सभी को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में सहायक कमांडेंट पी. शिवा राव, अ.रक्षित निरीक्षक एम.पी. यादव, निरीक्षक पी.के. गोराई, निरीक्षक अग्नि रामाज्ञा मौर्या, आसूचना प्रभारी उप निरीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित कुल 18 बल सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।एनटीपीसी प्रबंधन व अस्पताल प्रशासन ने केऔसुब के इस सराहनीय योगदान के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।


Comments