प्रयागराज में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल, चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल; 11 आरोपी गिरफ्तार।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हालात पर तत्काल काबू पा लिया।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर इलाके में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की और पथराव कर दिया। घटना में चौकी प्रभारी समेत चार से पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा हालात पर तत्काल काबू पा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।
घटना के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उनकी भूमिका के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य उपद्रवियों की भी पहचान की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
घटना के बाद आनापुर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है।
uttar pradesh prayagraj Police Arrest पुलिस प्रयागराज उत्तर प्रदेश मुहर्रम गिरफ्तारी Stone Pelting muharram Law and order nawabganj कानून व्यवस्था सीसीटीवी जांच CCTV Investigation नवाबगंज ताजिया जुलूस Tazia Procession आनापुर Anapur पथराव पुलिसकर्मी घायल Injured Police Personnel शांति अपील Peace Appeal


Comments