भारत
अग्निकांड के बाद फायर विभाग ने लाइब्रेरी और कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण
टीम ने संज्ञान लाइब्रेरी, गुरुकुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया।
लालगंज (रायबरेली)।
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। शनिवार को अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मुकेश गिरी के नेतृत्व में टीम ने नगर की लाइब्रेरी और शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई।
टीम ने संज्ञान लाइब्रेरी, गुरुकुल कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट, पीपल ट्री वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवनों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए।
साथ ही फायर सेफ्टी के सभी नियमों का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। अग्निशमन प्रभारी मुकेश गिरी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संस्थानों को फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा।
uttar pradesh raebareli अग्निकांड उत्तर प्रदेश रायबरेली लालगंज fire department अग्निशमन विभाग Lalganj सुरक्षा अभियान Fire Incident Fire Safety मुकेश गिरी फायर सेफ्टी सुरक्षा मानक Safety Drive Coaching Institutes आपातकालीन निकास Emergency Exit Safety Standards लाइब्रेरी निरीक्षण Library Inspection कोचिंग संस्थान Mukesh Giri अग्निशमन उपकरण Fire Extinguishers


Comments