जग जननी रेस्टोरेंट पर नियमों की अनदेखी के आरोप, जाम और खाद्य गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जग जननी रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय लोगों और ग्राहकों द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि होटल का संचालन निर्धारित मानकों और नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है

Abhinav Shukla Picture
Published On

उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जग जननी रेस्टोरेंट को लेकर स्थानीय लोगों और ग्राहकों द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि होटल का संचालन निर्धारित मानकों और नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है, जिससे आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट के पास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इसके चलते ग्राहक अपने वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। व्यस्त मार्ग होने के कारण सड़क पर खड़े वाहनों से दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है और कई बार हादसे होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं।
 
कुछ ग्राहकों का आरोप है कि जीएसटी से बचने के उद्देश्य से ऑनलाइन भुगतान स्वीकार नहीं किया जाता और नकद लेनदेन को प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
इसके अलावा रेस्टोरेंट में साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिलती रही हैं। कुछ लोगों ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों के अनुरूप भोजन न परोसने के आरोप भी लगाए हैं।
 
शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि जब ग्राहक किसी समस्या या खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायत करते हैं तो रेस्टोरेंट प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब देने के बजाय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
 
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, जीएसटी विभाग तथा परिवहन एवं यातायात विभाग से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो संबंधित विभागों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार