फीचर्ड
“सतत प्रशिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आधारशिला” — डॉ. आशुतोष मिश्रा
डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक विद्यालय शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है।
स्वतंत्र प्रभात संवाद दाता
कानपुर ग्रामीण। डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक विद्यालय शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है। शिक्षण कौशल में निरंतर सुधार तथा नवीन शिक्षण पद्धतियों से शिक्षकों को अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
इसी क्रम में आज विद्यालय परिसर में डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित विज्ञान विषय की त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक हवन एवं मुख्य अतिथि श्री कौशिक भर (मानव संसाधन विभाग, एनयूपीपीएल) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया।
कार्यशाला मे (यू.पी.) जोन बी, एफ एवं जी से आए शिक्षकों के संयुक्त तत्वधान एवं परियोजना अधिकारियों के सहयोग से शिक्षण प्रशिक्षण किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि, “विज्ञान शिक्षा को प्रभावी, रोचक, प्रयोगात्मक एवं नवाचार-आधारित बनाने के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएँ शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों एवं आधुनिक तकनीकों से परिचित कराकर शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करती हैं।”
मुख्य अतिथि श्री कौशिक भर ने शिक्षकों को बदलती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन रखने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु विद्यालय की सराहना की।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
academic excellence DAV NUPPL Public School Uttar Pradesh Education News school education india education innovation Kanpur Rural teacher training workshop science education workshop DAV Center for Academic Excellence professional development teachers capacity building program modern teaching methods experiential learning CBSE training program science pedagogy teacher skill development educational workshop India vocational training teachers school campus event principal Ashutosh Mishra HR department NUPPL academic improvement initiative education quality enhancement school news India Vedic havan ceremony student cultural program


Comments