नारायणपुर में नए बीडीओ कमलेश कुमार दास ने संभाला पदभार

 नारायणपुर प्रखंड के 39वें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में कमलेश कुमार दास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी बीडीओ एवं अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता से कार्यभार संभाला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:     नारायणपुर प्रखंड के 39वें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के रूप में कमलेश कुमार दास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी बीडीओ एवं अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता से कार्यभार संभाला।
 
गौरतलब है कि पूर्व बीडीओ मुरली यादव के स्थानांतरण के बाद नारायणपुर के अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। लगभग नौ माह बाद प्रखंड को नियमित बीडीओ मिला है।
 
पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्य करते हुए आम लोगों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से प्रखंड के समग्र विकास को गति दी जाएगी, ताकि विकास की दौड़ में कोई भी व्यक्ति पीछे न रह जाए।
 
इस अवसर पर अंचलाधिकारी देवराज गुप्ता ने नए बीडीओ को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
 
मौके पर सहायक अभियंता कुमार अनुराग, कनीय अभियंता गौतम मंडल, वकील मरांडी, कैलाश मंडल, राहुल सिन्हा, सुशांत कुमार, उदय ओझा, नरेश सोरेन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार