विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार।
123 किलो चोरी का तार और उपकरण बरामद, ।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज।
थाना सरायइनायत पुलिस ने विद्युत तार चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 123 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार तथा तार काटने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना सरायइनायत में दर्ज मुकदमा संख्या 146/2026 एवं 151/2026 के संबंध में वांछित चल रहे अभियुक्त आनन्द गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता उर्फ गजाधर को ग्राम भागीपुर स्थित आनंद गुप्ता के नवनिर्मित मकान के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 23 मई 2026 को गोतावां क्षेत्र तथा 5 जून 2026 को हनुमानगंज स्थित कालीदास मार्ग के पास से विद्युत तार काटकर चोरी की थी। इन घटनाओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना सरायइनायत में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कटका झूंसी निवासी 23 वर्षीय आनन्द गुप्ता पुत्र जगन्नाथ साहू तथा भागीपुर निवासी 55 वर्षीय सुशील कुमार गुप्ता उर्फ गजाधर पुत्र स्वर्गीय भागीरथी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 123 किलोग्राम चोरी का विद्युत तार तथा तार काटने के उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
crime news prayagraj police breaking news hindi news India news uttar pradesh police prayagraj news Latest News UP Police local news uttar pradesh news crime report Law and order Investigation Team criminal investigation crime control police investigation Police Action Law Enforcement Prayagraj Crime Update Police Arrest Public Safety Criminal Arrest Theft Accused Arrested Theft Case Solved rural crime news Criminal Network Legal Proceedings Wanted Criminals Arrested Crime Update Sarai Inayat Police Sarai Inayat News BNS Act Police Success Regional News Police Achievement District News Public Interest News Evidence Collection Justice Process Police Crackdown Enforcement Action Security Alert Electricity Wire Theft Cable Theft Case Stolen Electric Wire Recovered Anand Gupta Arrested Sushil Kumar Gupta Alias Gajadhar Wire Theft Gang Stolen Property Recovery Hanumanganj Gotawa Area Bhagipur Village Katka Jhunsi Property Crime Public Utility Theft Electricity Infrastructure Recovery Operation Judicial Proceedings Court Action Anti Crime Campaign Stolen Goods Recovery Organized Theft Utility Wire Theft Electrical Cable Theft Recovery of Stolen Material Theft Investigation Arrest and Recovery Case


Comments