फीचर्ड
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
बस्ती जिले मेंराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के सवाल को लेकर उप
बस्ती। बस्ती जिले मेंराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के सवाल को लेकर उप जिलाधिकारी बस्ती सदर के माध्यम से प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार निषाद ने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्त किया जाना आवश्यक है। केन्द्र और राज्य सरकार शीघ्र प्रभावी पहल करे। कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर बाद में निर्मित पात्रता मानदण्डों को लागू करना प्राकृतिक न्याय, समानता तथा विविध निश्चिता के विपरीत है ऐसे में सरकार से हमारी मांग है कि टेट अनिवार्यता को वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त अध्यापकों को े मुक्त किया जाए साथ उनकी सेवा वरिष्ठता पदोन्नति एवं अन्य सेवा लाभों को पूर्ण संरक्षण प्रदान किया जाये।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि टेट लागू करना शिक्षकों के साथ असमानता के व्यवहार को प्रदर्शित करता है। कोषाध्यक्ष विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की गरिमा के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। महामंत्री अटल बिहारी गौड ने कहा कि टेट परीक्षा जब जुलाई 2011 से लागू हुई तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू करने शिक्षकों की सेवा हितों एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रविष्टि डालने वाला है। जिला मंत्री डा० दुर्गा प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
वरिष्ठ शिक्षक नेता प्राथमिक शिक्षक संघ उदय शंकर शुक्ल, अभय सिंह यादव, सूर्य प्रकाश शुक्ल, पाटेश्वरी निषाद, मारूफ खान मंगेश राजभर रवि सिंह, आदित्य लिए वरिष्ठ शिक्षक नेता जूनियर शिक्षक संघ अजय पाल, प्रदीप जायसवाल, इजहारूल अन्सारी, मनीष मिश्रा, उमेश जी मौर्या, शिवाजी पाण्डेय, प्रोटान के वरिष्ठ शिक्षक नेता आत्मा प्रसाद, दिनेश चौधरी, अनिल कुमार, सत्य प्रकाश, सत्येन्द्र सहाय आदि ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अभियान को अपना समर्थन दिया।
ज्ञापन देने वालों में राज कुमार प्रजापति, पंकज गिरी, अमरेन्द्र चौधरी, राम केवल वर्मा, दीपक पाण्डेय, हरि प्रसाद मिश्रा, इरसाद खान, राहुल द्विवेदी, गिरजेश उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


Comments