हाईवे किनारे अधजली महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।

यमुनानगर क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत मिश्रा बांध-संडवा नहर के पास हाईवे किनारे शनिवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।

कौंधियारा (प्रयागराज)।

यमुनानगर क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत मिश्रा बांध-संडवा नहर के पास हाईवे किनारे शनिवार को एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मिश्रा बांध-संडवा नहर के निकट हाईवे किनारे एक महिला का अधजला शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। खबर मिलते ही कौंधियारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। कुछ ही देर में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को जलाने का प्रयास क्यों किया गया, इसका स्पष्ट पता अभी नहीं चल सका है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाईवे किनारे अधजला शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को हटाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कराई।

एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और जनपदों में सूचना प्रसारित की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें