शनिवार को पूर्ण रूप से रहेगा हड़ताल, नहीं होगा निबंधन/रजिस्ट्री कार्य काहोगा बहिष्कार

बस्ती जिले केहर्रैया उपनिबन्धक कार्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन  रहा जारी।सरकार के गलत नीतियों के विरुद्ध  नारेबाजी करते हुए  काले कानून को वापस  लेने  की उठी मांग। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले केहर्रैया उपनिबन्धक कार्यालय मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन  रहा जारी।सरकार के गलत नीतियों के विरुद्ध  नारेबाजी करते हुए  काले कानून को वापस  लेने  की उठी मांग। 
 
रजिस्ट्री /निबंधन कार्य को सरकार द्वारा निजीकरण करने के फैसले के विरोध में बार एसोशिएशन हर्रैया शनिवार को विरोध प्रदर्शन करेगी और रजिस्ट्री/निबंधन कार्य पूर्ण रूप से बंद रखा जायेगा।
 
उक्त आशय की जानकारी बार एसोशिएशन हर्रैया  दस्तावेज लेखक  स्टाम्प  विक्रेता  द्वारा संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन के  दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार अपने घटियापन  नीति शासनादेश को जब तक वापस नही लेगी तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा ।बार एसोशिएशन, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प बिक्रेता  की संयुक्त टीम बयान देते हुए बताया कि सरकार मनमाने ढंग से जनहित एवं अधिवक्ताओं को नजरंदाज कर प्रदेश में रजिस्ट्री निबंधन कार्य को साजिश के तहत जबरन निजी करण करना चाहती है जिसका असर सीधे आमजनों एवं अधिवक्ताओं के हित को प्रभावित होगा जो कतई अधिवक्ता समाज बर्दाश्त नहीं करेगा और सरकार के इस फैसले का डट कर विरोध करेगा।
 
प्रदेश के सभी अधिवक्ताओं को निबंधन कार्य के निजीकरण के सरकार के तुगलकी फरमान व फैसले का विरोध करने की अपील किया है। उन्होंने बताया कि शनिवार 20जून को हर्रैया तहसील में सरकार के फैसले के खिलाफ पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगा तथा निबंधन कार्य पूरी तरह से बंद रखा जायेगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार